बेहतर करने वाले को किया गया सम्मानित।

0
d88c0d6d-8681-4b62-aa98-f0aad32cd58d

बेहतर करने वाले को किया गया सम्मानित।
लक्ष्य के अनुरूप मन लगाकर पढ़ाई करें, मिलेगी सफलता-निदेशक
स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल गढ़‌वा के सभागार में सम्मान पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन केशरी तथा उपप्राचार्य बंसत ठाकुर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित का माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने सम्बोधन में निदेशक ने कहा कि सबसे अच्छे स्कूल की पहचान अनुशासन है। अनुशासन से ही हम उज्वल भविष्य की कामना कर सकते हैं। शिक्षा और संस्कार हमारी परिभाषा है। हम बच्चों में जीवन शैली और संस्कृति के प्रति लगाव और सामाजिक, व्यावहारिकता का पाठ पढ़ाते है। उनमें समझ पैदा करने के प्रति निरंतर प्रयासरत होते हैं।सबसे पहले इस उत्सव का एक हिस्साबनने के लिए हम सबों को धन्यवाद देते हैं। इस उत्सव को सभी के लिए यादगार बनाने का प्रयास करेंगे।यह महत्वपूर्ण है कि माता-पिता अपने बच्चों को अपने से वृद्ध दादा दादी, शिक्षक उनके साथी मित्रों और अपने आस-पास रहने वाले सभी लोगों का सम्मान करना सिखाएंगे तभी हम एक सकारात्मक समाज का निर्माण करने में सक्षम होंगे। हम सभी के लिए हमारे वातावरण का सम्मान करना भी महत्वपूर्ण है। हमें
सावधान रहना चाहिए
कि सड़कों, पार्कों, फुटपाथ आदि जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कन्चरा न फेंके। बच्चे जो देखते हैं वही सीखते हैं। इस प्रकार अच्छी आदतों को उनके संबंधित माता-पिता और बच्चों के रिश्तेदारों द्वारा ध्यान में रखा जाना चाहिए। भारतीय संस्कृति सबसे पुरानी है और दुनिया में सबसे अच्छी है। आज के बच्चे हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं और इस इकर उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दुनिया भर के लोग भारत का सम्मान करें और यह सम्मान आपके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन पर ही निर्भर है। यह सम्मान आपके अच्छे कार्य के लिए दिया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक उदयप्रकाश ,मुकेश कुमार भारती,बीरेन्द्र साह, नीरा शर्मा, सुनिता कुमारी, निलम कुमारी, सरिता दुबे,सुष्मिता कुमारी, शिवानी कुमारी आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *