बी.एन.एस.डी.ए.वी, सिरसिया में पीटीएम का सफल आयोजन,2 अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ24 मार्च, गिरिडीह।

सिरसिया स्थित बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन तथा सर्वांगीण विकास के संबंध में वर्ग शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की। अभिभावकों को वार्षिक परीक्षा के अंक पत्र भी प्रदान किए गए।

पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, पठन-पाठन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।साथ ही, उन्होंने विद्यालय के निरंतर विकास हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।विद्यालय प्रबंधन ने इन सुझावों का स्वागत करते हुए उन्हें गंभीरता से लागू करने का आश्वासन दिया, ताकि विद्यार्थियों के लिए और अधिक उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि आगामी 2 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। नए सत्र की तैयारियों के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए डी.ए.वी संस्थान की पाठ्य पुस्तकों का वितरण की तिथि स्कूल ERP के द्वारा साझा कर दी गई, जिससे विद्यार्थियों को समय पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके।
इसके अतिरिक्त, कक्षा 11वीं में नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। 11वीं में प्रवेश हेतु सीटें सीमित है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने वार्षिक परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और आने वाले सत्र में और बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियों का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगा।