बी एन एस डी ए वी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं

0
a6272cee-2a0b-4ddb-bbd4-de132595bb98

बी एन एस डी ए वी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया
29 अगस्त, गिरिडीह।
बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 119 जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: प्रार्थना स्थल पर खेल रत्न मेजर ध्यानचंद के चित्र पर उपप्राचार्य योगेश शर्मा एवं खेल विभाग के शिक्षक एस के पटनायक ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हिन्दी शिक्षक जवाहर उपाध्याय ने हॉकी रत्न मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं उनकी उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। हर वर्ष उनकी जन्म जयंती पर इसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद एक अच्छे खिलाड़ी होने के साथ-साथ बहुत बड़े देशभक्त भी थे। वर्लिन ओलंपिक में उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। उस समय जर्मनी का तानाशाह हिटलर हाकी के मैजिशियन ध्यानचंद के खेल से इतना प्रभावित हुआ कि उन्हें अपने देश की ओर से खेलने एवं बसने तक का ऑफर दे दिया जिसे उन्होंने विनम्रता पूर्वक ठुकरा दिया। खेल का छात्रों के चौतरफा विकास में सराहनीय योगदान रहा है‌। मेजर ध्यानचंद का व्यक्तित्व हमारे लिए अनुकरणीय है। हमें उनके व्यक्तित्व से काफी कुछ सीखना चाहिए। खेल के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। हम इस क्षेत्र में भी अपना सुनहरा भविष्य तलाश सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रों एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *