बी एन एस डी ए वी के खिलाड़ियो को डीएवी सीएमसी द्वारा किया गया पुरस्कृत

0
ca14250c-4beb-4f34-9338-70ed4b3a1ef3

बी एन एस डी ए वी के खिलाड़ियो को डीएवी सीएमसी द्वारा किया गया पुरस्कृत

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह:- बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा की उपस्थिति में उप प्राचार्य योगेश शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता सुमित कुमार एथलेटिक्स एवं हर्ष कुमार सिंह ताइक्वांडो को 5100 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने बताया कि “हमारे विद्यालय के छात्रों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2023 की राष्ट्रीय स्तर की अंडर 19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हर्ष कुमार सिंह एवं अंडर 14 एथलेटिक्स में सुमित कुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक का खिताब जीता। जिन्हें महात्मा हंसराज जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में 20 अप्रैल को डी ए वी थर्मल कॉलोनी पानीपत हरियाणा में डीएवी सीएमसी द्वारा पुरस्कृत किया गया। डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स एसजीएफआई द्वारा मान्यता प्राप्त है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना बड़ी बात होती है। विद्यार्थियों ने यह बता दिया की कोशिश करने से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। हम दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। मौके पर विद्यालय के पी टी आई एसके पटनायक बीके सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *