बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का शुभारंभ
बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का शुभारंभ
17 फरवरी, गिरिडीह।
सिरसिया स्थित बद्री नारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के दिशा निर्देशों के अनुरूप बोर्ड परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से शुभारंभ हुआ। परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थी निर्धारित समय से केंद्र पर पहुंच गए। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारी पहले से ही सुनिश्चित कर ली गई थी। जिससे परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। सीबीएसई के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छ एवं शांत वातावरण, पेयजल तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थी की गहन जांच के उपरांत ही उन्हें निर्धारित परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री प्रतिबंध थी। परीक्षा कक्ष में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित कक्ष-निरीक्षक की तैनाती की गई। प्रश्न पत्रों को सीबीएसई द्वारा निर्धारित समय-सारणी एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार खोला गया तथा नियमानुकूल अग्रिम प्रक्रिया संचालित की गई। पहले दिन दसवीं गणित विषय की परीक्षा थी।
विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त संपन्न करने के लिए सीबीएसई के सभी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। उन्होंने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम अनुशासन एवं आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है।

