बारिश ने खोली विद्यालय की बदहाली की पोल, आईसीटी लैब के 11 कंप्यूटर खराब, एमडीएम का राशन भी भीगा
पलामू संवाददाता मनोज कुमार हरिहरगंज सोमवार की
बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के ढाब कला उत्क्रमित मध्य विद्यालय की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सोमवार करीब ढाई बज े से हुई मूसलाधार बारिश के दौरान विद्यालय परिसर मे ं पानी भर जान े से कंप्यूटर कक्ष जलमग्न हो गया, जिसस े आईसीटी लैब में रखे 11 कंप्यूटर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) का राशन भी पानी में भीगकर खराब हो गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस घटना मे ं हजारों रुपये के नुकसान की बात कही है। विद्यालय के सहायक अध्यापक बिपिन कुमार मेहता ने बताया कि तेज बारिश के कारण विद्यालय के कमरो ं मे ं पानी घुस गया। सबस े अधिक नुकसान कंप्यूटर कक्ष में हुआ, जहा ं रखे 11 कंप्यूटर के
आईसीटी सिस्टम पानी की चपेट में आ गए। एमडीएम का खाद्यान्न भी जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। गौरतलब है कि एनएच-139 फोरलेन निर्माण के दौरान विद्यालय के कई पुराने कमरे तोड़ दिए गए थे। इसके बाद छात्रों के पठन-पाठन के लिए सड़क के दूसरी ओर अस्थायी व्यवस्था की गई है, जिसस े बच्चों को प्रतिदिन व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर विद्यालय आना-जाना पड़ता है। वहीं, पुराने विद्यालय से लगभग एक किलोमीटर दूर बना नया विद्यालय भवन अब तक अधूरा है,
जिसके कारण वहां कक्षाओं का
संचालन शुरू नही ं हो सका है। कुछ दिन पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। बीडीओ ने बताया कि नए विद्यालय भवन तक सुरक्षित पहुंच के लिए सड़क का निर्माण आवश्यक है। साथ ही छात्रों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाए ं उपलब्ध कराने में अभी समय लगेगा। उन्होंन े यह कहा कि बारिश से हुई क्षति विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है।

