बारालोटा चौबैया आहर के टूटे तटबंध का अबिलंब निर्माण करावें –रूचिर तिवारी।
अभिलंब कार्रवाई करें अन्यथा नगर निगम में डेरा डालो घेरा डालो का आंदोलन करेगी भाकपा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डाल्टनगंज विश के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी, वार्ड नंबर 6 के भावी उम्मीदवार चंद्रशेखर कुमार तिवारी, कम्युनिस्ट नेता प्रेमचंद तिवारी ने सहायक नगर आयुक्त से मिलकर वार्ड नंबर 6 के चौबईया आहर के तटबंध को टूट जाने से आवा गमन बाधित होने के संदर्भ में सैकड़ो ग्रामीणों के हस्ताक्षर के बाद ज्ञापन सौपा गया। श्री तिवारी ने कहा कि यह तटबंध बहुत पहले सन 77 में जवाहर रोजगार योजना के तहत कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा बनाया गया था जिससे सैकड़ो किसान लाभान्वित हो रहे थे और बाद में नगर निगम के द्वारा इसी बांध पर पीसीसी पद का निर्माण बिना पाइप लाइन की व्यवस्था की कर दिया गया जो जांच का भी विषय है अभी वर्तमान समय में वह बांध टूट चुका है और सैकड़ो घर में पानी भी घुस गया और कभी भी सैकड़ो घर भी टूट कर तबाह हो सकता है बच्चे बूढ़े एवं आम जनों के जान -माल की खतरा है वही स्कूल में जाने वाले बच्चे भी नहीं जा पा रहे हैं सैकड़ो घरों का संपर्क टूट गया है और नगर निगम प्रशासन मुक दर्शक बनकर देख रही है। मांग पत्र देने के बाद श्री तिवारी ने कहा कि अभिलंब जितना जल्द हो सके इंजीनियर को ले जाकर उस तटबंध की मरम्मत पाईप लाइन बिछाकर किया जाए अन्यथा सैकड़ो लोग नगर आयुक्त के समक्ष डेरा डालो घेरा डालो का आंदोलन करेंगे।

