बांसवाड़ा में बड़ी दुर्घटना, कार में 3 लोगों ने तोड़ा दम, दो की हालत नाजुक

0
e2ae7c125da5935d33af7f1673534fee2c8a5eb51dca78b621ac1f3560c5743e

राजस्थान जनपद बांसवाड़ा के नेशनल हाईवे 56 पर बीती देर रात्रि दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ। इसमें एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए।

मृतकों के शव बागीदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के शवगृह में रखवाए गए हैं।

दुर्घटना में जख्मी हुए मोईन पुत्र निजामुद्दीन और रतलाम निवासी आयुष पांडे को बांसवाड़ा जिला अस्पताल से उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना बागीदौरा कलिंजरा रोड पर हुई। जानकारी पर कलिंजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को बागीदौरा सीएचसी की शवगृह में शिफ्ट किया।

जान गंवाने वालों में बांसवाड़ा निवासी कुलदीप कंसारा, टांडी महुड़ी निवासी अजय मईडा और अब्दुल्ला पीर बांसवाड़ा निवासी शैयान पुत्र युसुफ की मौके पर ही मौत हो गई। खबर के मुताबिक, तीनों मृतक और जख्मी शख्स फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। वो सभी कलिंजरा थाना क्षेत्र में किसी जगह कार्यक्रम में गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *