बंका हाई स्कूल के मैदान में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन||
मेराल प्रखंड के बंका हाई स्कूल के मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव डीसी शेखर जमुआर डीडीसी राजेश कुमार राय एसडीओ विजय कुमार मुखिया जसीमा बीवी सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संयुक्त सचिव को कार्यक्रम स्थल पर उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर तथा जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा स्वागत गान गाकर अभिवादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसंपत्तियों के वितरण के बाद संयुक्त सचिव द्वारा लगाए गए सभी विभाग के स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र तभी विकसित बनेगा जब देश से लेकर पंचायत स्तर तक के लोग समृद्ध तथा सशक्त होंगे इसके लिए भारत सरकार गंभीर है। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम देश के लेकर पंचायत स्तर पर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में जात-पात धर्म समुदाय से ऊपर सभी का विकास के लिए दर्जनो योजनाएं चलाई जा रही हैं। विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए सरकार द्वारा 17 प्रकार की ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है जो लोगो की जिंदगी में अमूल परिवर्तन कर सकती है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि योजना का लाभ गंभीर बीमारी के इलाज के दौरान मिलती है जो एक प्रकार से जिंदगी का पासपोर्ट है। इस दौरान उन्होंने विश्वकर्म योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई। मौके पर उपस्थित डीसी शेखर जमुआर को उन्होंने समय-समय पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर योजनाओं की जानकारी लोगों को देने का निर्देश दिया।इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री के 9 आग्रह की चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ी को जल बचाने के लिए जल संरक्षण डिजिटल पेमेंट स्वच्छता अभियान के तहत गांव घर के स्वच्छ रखने घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने स्थानीय पर्यटन पर जोर देने खेती में रासायनिक खाद के जगह जैविक खाद का प्रयोग करने, बाजरा जैसे मोटे अनाजों का उपयोग करने, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने, अपने पास पड़ोस के कम से कम एक जरूरतमंद परिवार को मदद करें ताकि देश सशक्त एवं विकसित हो सके। अपने अनुभव को बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष गढ़वा जिला कुछ योजनाओं को लागू करने में काफी पीछे रह गया था लेकिन इस वर्ष विकास के क्षेत्र में गढ़वा जिला तेजी से तरक्की करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना चुका है। डीसी शेखर जमुआर ने उपस्थित लोगों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सहायक एवं विकास योजनाओं का लाभ अवश्य उठावे। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला देश के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल है। उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने कहा की सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना तथा हर जरूरतमंद लोगों की आंसू पोछना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। जनमन योजना के तहत आदिम जनजाति के लोगों को शतप्रतिश आवास योजना से आच्छादित किया जाएगा। जिला के सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 5 साल बाद भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बने तथा 2047 तक विश्व का सर्वाधिक विकसित राष्ट्र हो। प्रमोद चौबे ने विश्वकर्म योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कंबल वितरण, छात्रवृति वितरण, क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार, गोल्डन कार्ड वितरण ,गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, अन्नप्राशन सहित कई कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम का संचालन बीपीआरओ बसंत पांडे द्वारा किया गया।इस अवसर पर अपर समहर्ता , जिला आपूर्ति पदाधिकारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, एसडीपीओ अवध कुमार यादव , प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, वीडियो जागो महतो अंचल अधिकारी यशवंत नायक, चिकित्सा पदाधिकारी वीरेंद्र राम प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी रंभा चौबे थाना प्रभारी नीतीश कुमार बीपीओ पूनम श्री, बीपीओ फिरोज अंसारी बीपीएम पिंकी सिंह अभियंता धर्मेंद्र कुमार मिश्रा नंदकिशोर प्रसाद आनंद कृष्ण सुमित कुमार नजीर सुनील कुमार चंद्रमणि पाठक रूपू महतो मुखिया प्रतिनिधि दिलजान अंसारी नबीज अंसारी महेंद्र सिंह रोजगार सेवक मंजय तिवारी अजय ओझा रविंद्र कुमार मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
