बंगीय दुर्गा पूजा असोसिएशन का चुनाव संपन्न , श्यामल चक्रवर्ती बने मुख्य संरक्षक
बंगीय दुर्गा पूजा असोसिएशन का चुनाव संपन्न , श्यामल चक्रवर्ती बने मुख्य संरक्षक
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
पलामू के अग्रणी धार्मिक व सामाजिक संस्था बंगीय दुर्गा बाड़ी का संचालन करने वाली बंगीय दुर्गा पूजा असोसिएशन का चुनाव रविवार को देर रात संपन्न हुई। इस चुनाव में वर्ष 2026-28 सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव प्रभारी के रूप में दीपक बागची, सतेंद्रनाथ भट्टाचार्य व अरुण राय मौजूद थे। सर्वसम्मति से
श्यामल चक्रवर्ती को मुख्य संरक्षक चुने गए। इसी तरह प्रसेनजीत बोराल “लालटू” को अध्यक्ष एवं जयंत विश्वास “बावनी” को सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अमर कुमार भांजा “राजा” को दिया गया। चुनाव से पहले निवर्तमान अध्यक्ष देवेश मोइत्रा एवं सचिव द्विवेदु गुप्ता ने अपने अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। निवर्तमान कोषाध्यक्ष देवाशीष सेनगुप्ता ने अपने कार्यकाल का लेखजोखा प्रस्तुत किया। जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। सभी सदस्यों ने विश्वासपूर्ण एवं पारदर्शी लेखा जोखा प्रस्तुत करने के लिए कोषाध्यक्ष को धन्यवाद दिया। निवर्तमान पदाधिकारियों ने वर्तमान पदाधिकारियों को पद की गरिमा और गोपनीयता का शपथ दिलाई। नई कमेटी के प्रथम बैठक में दुर्गा बाड़ी के बिल्डिंग को और बेहतर बनाने, काली मंदिर के छत की मरम्मती करने, इमरजेंसी निकासी गेट का निर्माण करने, एक नए प्रवेश गेट का निर्माण करने, नाली का चौड़ीकरण करने के प्रस्ताव पारित किए गए। मुख्य संरक्षक श्यामल चक्रवर्ती ने ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के प्रवुद्ध लोगों के दिशा निर्देश से दुर्गा बाड़ी के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। अध्यक्ष पद सम्हालने के बाद प्रसेनजीत बोराल ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में नए समिति के अन्य पदाधिकारियों का चयन कर लिया जाएगा। नई समिति में महिलाओं को भी एक तिहाई भागीदारी दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन द्विवेदु गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पार्थ प्रतिम गुप्ता ने किया। बैठक में शिवेश मोइत्रा, उज्ज्वल सेनगुप्ता, गौरांग सेनगुप्ता, सुकुमार राय, सैकत चटर्जी, दिलीप साहा, काजल घोष, मनोतोष घोष, नूपुर बिस्वास, लिपि गुप्ता, पायल मोइत्रा, मल्लिका मोइत्रा, गौरी रानी दे, अभिजीत दासगुप्ता,विमल पाल, सुजीत मैती, गौतम घोष, शांतनु घोष, सुदीप राय चौधरी, आशीष दासगुप्ता, प्रदीप बोराल, शुभंकर चक्रवर्ती , प्रदीप कुमार दे, प्रणव सेनगुप्ता, अरुण कुमार पाल, तुषारकांति बोराल, अमिताभ राय
आदि मौजूद थे।




