बंगीय दुर्गा बाड़ी में काली पूजा संपन्न
बंगीय दुर्गा बाड़ी में काली पूजा संपन्न
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
सोमवार को दिवाली के अवसर पा4 बंगीय दुर्गा बाड़ी में काली पूजा मनाया गया। यह पूजा पिछले 111 साल से मनाया जा रहा है। सोमवार को शाम को सबसे पहले दुर्गा बाड़ी परिसर में स्थित काली मंदिर में प्रतिष्ठित काली मूर्ति की पूजा की गई। यह मूर्ति यहां प्रतिष्ठित मूर्ति है जिसका विसर्जन नही होता है जबकि देर रात दुर्गा बाड़ी में काली पूजा की गई , मंगलबार को शाम को कोयल नदी के तट पर इसकी विसर्जन की गई। पूजा का विधान पंडित देव प्रसाद बनर्जी के निर्देशानुसार किया गया। पूजा के बाद भोग वितरण किया गया। पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकमल भट्टाचार्य, देवेश मोइत्रा, आशीष दाश गुप्ता, शुभंकर चक्रवर्ती, जयंत विश्वास,अमर भांजा, सैकत चटर्जी, शिवेश मोइत्रा, देवाशीष सेनगुप्ता, उज्वल सेनगुप्ता, नूपुर विश्वास, बासुदेव गोस्वामी, दिवेंदु गुप्ता, पीपी गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।

