बालूमाथ ट्रक मालिकों के साथ मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी –जिप उपाध्यक्ष

0
f468e3f1-5330-4cf0-8cf8-e40cf85d7034

बालूमाथ ट्रक मालिकों के साथ मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी –जिप उपाध्यक्ष
बालूमाथ ।सीसीएल प्रबंधन की मनमानी एवं ट्रक मालिकों के बकाया भाड़े के लिए बालूमाथ ट्रक ओनर संगठन के अनिश्चित कालीन धरना में मंगलवार को पाँचवे दिन जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी शामिल हुई ।और ट्रक मालिकों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया lमौके पर बोलते हुए अनीता देवी ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन बड़ी-बड़ी कंपनियों के झांसे में आकर स्थानीय ट्रक मालिकों को परेशान कर रही है ।यह रवैया सही नहीं है l यदि समय रहते इसमें सुधार नहीं हुआ तो जोरदार चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा चक्का जाम भी किया जा सकता है l मौके पर अनीता देवी ने तेतरियाखाँड प्रोजेक्ट ऑफिसर केएल यादव से फोन पर बात की lजिसपर केएल यादव बताया गया कि अभी मैं बाहर हूं मामले में पहल करते हुए एक-दो दिनों में मामला सुलझा लिया जाएगा l मौके पर ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को अनीता देवी ने बताया कि इस संबंध वे लातेहार उपायुक्त से ऐशों० की माँगो को प्रमुखता से रखूँगी l एक साथ मिलकर उपायुक्त को प्रबंधन की मनमानी के बारे में अवगत कराएंगे l ज्ञात हो की तेतरियाखाँड कोलियरी में कंपनियों के प्रवेश के बाद से ही स्थानीय ट्रक मालिकों को तरह-तरह से परेशान करने की कोशिश की जा रही है l जिससे यहां के लोगों में आजीविका का संकट उत्पन्न हो रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *