बाल विवाह रोकने के लिए सभी लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता सुधीर मंगलेश

0

दुलमी। दुलमी बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश व बीडीओ सुनील प्रजापति ने गुरुवार को प्रखण्ड कार्यालय परिसर से
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सौजन्य से अग्रगति संस्था के द्वारा चलाये जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।
बताया गया कि बाल विवाह मुक्त भारत के लिए सितंबर से अक्टूबर तक विशेष अभियान का आयोजन किया गया है। इसके तहत पूरे प्रखण्ड में स्कूल,कॉलेज,हाट बाजार,रेलवे स्टेशन, सहित अन्य जगहों ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह रथ उन्ही स्थानों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। बीडीओ ने टीम के सदस्यों के साथ में बैठक भी किया। इस अभियान में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर अंजनी कुमार,गौतम शर्मा,नागेश्वर कुमार,भगीरथ महतो,भुवनेश्वर महतो ,कविता कुमारी, फूलवंती कुमारी संगीता कुमारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *