बाइकदुर्घटना घायलों का अस्पताल में पहुंचे पंकज सिंह

0
0d5a80c0-5b35-4505-8150-834795dc206d

बाइकदुर्घटना घायलों का अस्पताल में पहुंचे पंकज सिंह

केतार- कांडी मुख्य पथ पर ताली गांव के समीप बाईक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में मिथलेश ठाकुर (26) और पानपति देवी (30) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मुकुन्दपुर गांव निवासी मिथलेश ठाकुर बुधवार की देर शाम अपने भाभी को बाईक से लेकर परसोडीह जा रहा था।इसी क्रम में ताली गांव के समीप बाईक अनियंत्रित हो गया। इस घटना में मिथलेश को फेस, और पैर में चोट लगी है,घायलों को इलाज के लिए केतार के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी के बाद युवा समाजसेवी पंकज सिंह अस्पताल जाकर घायलों का स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने निजी खर्च से घायलों का इलाज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *