बाइक से गिरकर तीन युवक घायल

0
de5ed3cf-7980-4b31-b737-4eef189fb699

बाइक से गिरकर तीन युवक घायल

बालूमाथ ।बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर मंगलवार की देर शाम बारा ग्राम के पास एक कार से पास लेने के क्रम में मोटरसायकिल से गिरकर तीन युवक घायल हो गये ।घायलों में बबलू तिर्की 22 वर्ष पिता सोमरा उराव,रौशन तिर्की 12 वर्ष पिता सोमरा उराव प्रकाश कुमार 25 वर्ष रामेश्वर उराव कल्याणपुर खलारी निवासी के नाम शामिल है ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बबलू तिर्की अपने दोस्त प्रकाश के साथ मिशन स्कूल बालूमाथ से अपने भाई को लेकर अपने घर जा रहे था ।तभी बारा ग्राम के पास कार से पास लेने के दौरान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।घटना के बाद सभी घायलो 108 एंबुलेंस द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर संजय कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *