बाइक अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त दो घायल रिम्स रेफर

0
00dbde82-32b6-4985-8f3c-a8f32ed5c8f4

बाइक अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त दो घायल रिम्स रेफर.

बालूमाथ. बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ डीही मुरूप रोड में कनइंसान फैक्ट्री के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई दुर्घटना में बाइक में सवार दो युवक राहुल उराव 18 वर्ष पिता हिरा लाल घर कलकलिया दिरीदाग.अमित उराव 18 वर्ष पिता बिश्वनाथ उराव कलकलिया दिरीदाग बालूमाथ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को बालूमाथ एंबुलेंस अफरोज ड्राइवर की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है क्या जहां डॉक्टर ध्रुव कुमार के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के संबंध बताया जा रहा है कि दोनों युवक बालूमाथ में टमाटर बेचकर अपने घर जा रहे थे तभी पकरी के पास तीखे मोड़ में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे गिरकर दोनों घायल हो गए दोनों घायलो का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *