बैधनाथ राम को मंत्री नहीं बनाकर एससी समुदाय के साथ साथ लातेहार जिले का भी किया अपमान : भाजपा

0
37b9b3dd-123b-4fe1-ad3f-0bded00e80ba

राज्य सरकार ने बैधनाथ राम को मंत्री नहीं बनाकर एससी समुदाय के साथ साथ लातेहार जिले का भी किया अपमान : भाजपा

राजभवन के गेट से बैधनाथ राम को बैरंग लौटाना एससी समुदाय अपमान : प्रतुल

विकास,रोजगार,ओबीसी आरक्षण पर राज्य सरकार पूरी तरह रही विफल

चंदवा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने लातेहार विधायक बैधनाथ राम को मंत्री नहीं बनाये जाने को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि राज्य सरकार एससी समुदाय विरोधी है। महागठबंधन की सरकार ने सिर्फ एससी समुदाय का ही अपमान नहीं किया बल्कि इन लोगों ने लातेहार जिले की पूरी जनता का अपमान करने का काम किया है। उक्त बातें प्रतुल नाथ शाहदेव शनिवार को शहर के इंदिरा गांधी चौक स्थित पथ निर्माण विश्रामागार में भाजपा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही है। प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि जब बैधनाथ राम जी को मंत्री नहीं बनाना था तो उन्हें राजभवन के माध्यम से निमंत्रण क्यूं दिया गया था। राजभवन के गेट से बैधनाथ राम को बैरंग लौटाना सीधे तौर पर एससी समुदाय का अपमान है।महागठबंधन की सरकार में जब से श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता एसटी समुदाय में शामिल हुए है तभी से ही राज्य में निवास करने वाले लगभग 12 प्रतिशत एससी समुदाय से किसी को मंत्री पद नहीं दिया गया है।यह सरासर एससी समुदाय का अपमान है। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार के बसंत सोरेन को जब मंत्री पद दिया गया तो बैधनाथ राम को क्यू नहीं। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में भी सोरेन परिवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने भाई,बीवी,साली के नाम पर माइनिंग का लीज ले रखा है जो उनके भ्रष्टाचारी होने का प्रमाण है। प्रतुल ने ओबीसी आरक्षण रोजगार समेत अन्य कई ज्वलंत मुद्दों पर राज्य सरकार द्वारा घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया है।प्रेस वार्ता में चंदवा भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता,भाजपा नेता देवमोहन सिंह,मंडल महामंत्री दीपक निषाद,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रिकी वर्मा,कृष्णा कुमार,मनीष कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *