बाड़काडीह पंचायत के युवक चेन्नई से लापता, परिजन परेशान।

0
40b6c68f-0a65-4ed8-8ddf-2df9f98eef96

बाड़काडीह पंचायत के युवक चेन्नई से लापता, परिजन परेशान।

मनिका: मनिका थाना क्षेत्र के बड़काडीह पंचायत के टोला बईरीटाड़ के रहने वाले सकेन्दर उरांव उम्र 33 वर्ष पिता स्वo कमल उरांव, ने 18.9.24. दिन बुधवार के सुबह 6:00 बजे अपने घर से चेन्नई कमाने के लिए निकला हुआ था। वही सकेन्दर उरांव की पत्नी सूरज मनी देवी ने बताया कि चेन्नई से अपने पति के मोबाइल से 21सितंबर दिन शनिवार को अंतिम बात हुई उसके बाद मेरे पति का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। अपने पति से बात करने की बहुत कोशिश की लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा और 23 सितंबर दिन सोमवार के शाम 6 बजे मेरे पति का मोबाइल ऑन बताया। जब हमने फोन लगाया तो फोन नही उठाया गया और तुरन्त ही मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया। जिसके चलते पत्नी सहित परिजनो को कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए जिसे लेकर परिजन काफी परेशान है। वहीं इसकी जानकारी युवक की पत्नी सूरज मनी देवी ने मनिका थाना को भी दी है। साथ ही युवक की पत्नी ने आग्रह की है की अगर मेरे पति के बारे में झारखंड से चेन्नई गए लोगों को कोई भी जानकारी मिलता है तो हमें इस नंबर 6206336620 पर बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *