अयोध्या में श्री राम जी की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत एवं निमित्त निमंत्रण पत्र देकर आग्रह किया गया

0
0badd21c-c7a7-490b-b9ec-0be0f75734f1

अयोध्या में श्री राम जी की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत एवं निमित्त निमंत्रण पत्र देकर आग्रह किया गया

प्राण प्रतिष्ठा,मकर संक्रांति संबंधित गिरिडीह,बेंगाबाद, व गांडेय भाजपा नेताओं की बैठक संपन्न

गिरिडीह:- 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम जी की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रूप से निर्मित राम मंदिर के उद्घाटन के आलोक मे आज सैकड़ो राम भक्तों के साथ गिरिडीह नगर निगम के शिवपुरी, लखारी एवं कृष्ण नगर मे सभी के घरों पर जाकर प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त निमंत्रण पत्र एवं अक्षत देते हुए सभी से आग्रह किया गया कि उक्त तिथि को सभी लोग अपने-अपने घरों में तथा बगल के मंदिरों में दीप जलाकर दीपावली मनावे, उक्त अवसर पर इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा बताया गया की निमंत्रण देने के क्रम में सभी पुरुष महिलाओं एवं बच्चों में काफी उत्सुकता एवं खुशी का लहर है ,वर्षों प्रतिक्षा के बाद रामलाल का दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है, उनके द्वारा बताया गया के जिस प्रकार श्री राम 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या वापस होने पर अयोध्या सहित पूरे देश में दीपावली मनाई गई और वही परंपरा आज भी कायम है इस प्रकार 550 वर्षों के बाद विवादित मामलों का निष्पादन होने पर भव्य रूप से श्री राम मंदिर बना एवं उनकी प्राण प्रतिष्ठा देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी मुख्य अतिथि की मौजूदगी में संपन्न होने जा रहा है , उक्त अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कारवां श्री मुकेश रंजन सिंह , नगर निगम के पूर्व उप महापौर प्रकाश सेठ, गायत्री परिवार के समाजसेवी पूनम बरनवाल, भाजपा के सुनित सिंह, बासुदेव राम चंद्रवंशी ,संजीव कुमार मोनू पांडे , कांग्रेस नेता समीर राज चौधरी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुमार गौरव ,आशीष कुमार प्रीतम कुमार, मृगेंद्र कुमार , कुन्दन सिंह राजपूत,कुनाल सिंह, सुमन सिन्हा, राहुल राज, राकेश चौधरी, दिव्या कुमार,राहुल तांती,साहित सैकड़ो राम भक्त थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *