अयोध्या मंदिर में आम जनता राम लला के दर्शन 27 फरवरी 2024 के बाद ही कर पाएंगे : विहिप पलामू।

0
3bb9c921-a86f-4e44-ae1c-17b53e6278be

अयोध्या मंदिर में आम जनता राम लला के दर्शन 27 फरवरी 2024 के बाद ही कर पाएंगे : विहिप पलामू।

अयोध्या में नव निर्मित श्री राम जन्म भूमि मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व पूरे देश को राम मय बनाने हेतु और सभी सनातन धर्मावलंबियों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में जानकारी देने के लिए अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश को विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा जा रहा है।

उसी कड़ी में आज अक्षत कलश रेड़मा बाय पास रोड स्थित काली मंदिर से पांकी रोड रेड़मा स्थित कामना पूर्ति शिव मंदिर में ले जाया गया। अक्षत कलश आज रात्रि इसी मंदिर में रहेगा। कल पूजित अक्षत कलश को नगर के दूसरे मंदिर में ले जाया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने स्पष्ट करते हुए बताया कि यद्यपि अयोध्या में श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हो जायेगा, लेकिन, आम जनता के मंदिर में उस दिन दर्शन और पूजा अर्चना संभव नहीं होगा। 27 फरवरी 2024 तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बाद ही आम जनता दर्शन और पूजा अर्चना के लिए जा पाएंगे।

आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, विभाग सह मंत्री महेंद्र नाथ, उपाध्यक्ष अजीत पाठक, जिला संपर्क प्रमुख किशोर पाण्डेय, जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकास कुमार कश्यप, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद, नगर मंत्री दीपक सिंह, नगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी, लाला यादव , नवेंदु त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, पियूष सिन्हा, शीतल प्रकाश तिवारी, इत्यादि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *