अवैध पशु तस्करी पर मनिका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 तस्कर के साथ दो पिकअप जब्त

अवैध पशु तस्करी पर मनिका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 तस्कर के साथ दो पिकअप जब्त

मनिका- पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली गुप्त सूचना के बाद मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने सoअoनिo के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ शनिवार को नामुदाग पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच चलाया। वाहन जांच के दौरान सतबरवा की ओर से आ रहे अवैध पशु लदे दो पिकअप वाहन को रोक जब जांच की गई तो पाया कि पिकअप वाहन JH 03 AP 9759 में दस बछड़ा तथा JH 19 F 2465 में दस गाय को जबरन ठूंस ठूंस कर लादा गया है। इसके बाद पुलिस ने जब तस्करों से वैध कागजात की मांग किया तो वे कोई कागजात नहीं दिखा पाए।जिसके बाद पुलिस ने पशु लदे दोनों पिकअप वाहन को जब्त करते हुए वाहन में सवार चालक सहित छह पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्तों में हीरा लाल चौधरी सतबरवा थाना, अहमद अंसारी, इरफान अंसारी, जैनुल अंसारी तीनों लेसलीगंज थाना, अचिन कुमार यादव लातेहार थाना, तथा दानिश अंसारी चान्हो थाना शामिल हैं। सभी गिरफ्तार तस्करों को पशु क्रूरता अधिनियम एवं पशु परिवहन अधिनियम के संगत धाराओं के अंतर्गत जेल भेज दिया गया।