अवैध बालू परिवहन करते सोनालिका ट्रैक्टर जब्त
अवैध बालू परिवहन करते सोनालिका ट्रैक्टर जब्त
पाटन (पलामू )। प्रखंड के ग्राम कुम्हवा में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान ब्लू रंग का सोनालिका ट्रैक्टर अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर किशुनपुर ओपी लाया गया है। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।
ओपी प्रभारी ने बताया कि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस प्रकार के अवैध कार्य में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


