अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध मनिका पुलिस की बड़ी करवाई, 2.5 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध मनिका पुलिस की बड़ी करवाई, 2.5 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

मनिका- मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत मनिका पुलिस ने प्रखंड के विशुनबांध पंचायत के सुदूरवर्ती ग्राम बिकरा के वन क्षेत्र में ढाई एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती पर ट्रैक्टर चला एवं लाठी डंडे से पीटकर अवैध खेती पूरी तरह से नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की खेती के साथ मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मनिका पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ पोस्ता की खेती किया जाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य के लिए भी खतरनाक है। अभियान के दौरान पुलिस बल के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे, इस दौरान इलाके के वन क्षेत्रों में सघन तलाशी चलाई गई तथा अवैध मादक पदार्थ की खेती करने वालों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस अवैध कार्य में संलिप्तता पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील किया है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते उच्चित कार्रवाई की जा सके।