अतिक्रमण मुक्त कर नाली की अभिलंब सफाई करें निगम प्रशासन–भाकपा
अतिक्रमण मुक्त कर नाली की अभिलंब सफाई करें निगम प्रशासन–भाकपा
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने वार्ड नंबर 11 में क्षेत्र भ्रमण कर लोगों के जन समस्याओं से अवगत हुआ वाहां पर वार्ड नंबर 11में वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो के घर के सामने एवं अगल-बगल के लोगों ने बड़े रसूखदार लोगों के द्वारा नाली का किया गया अतिक्रमण पर अपनी व्यथा बताई और जिला सचिव श्री तिवारी को आवेदन भी दिया उसे आवेदन को अग्रसर करते हुए जिला सचिव श्री तिवारी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा एवं उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि वार्ड नंबर 11 में बड़े रसूकदार मेडिकल वाले एवं फैक्ट्री वाले लोगों के द्वारा सरकारी नाली को ही ढाल कर उसको जाम कर दिया जिसके चलते आम नागरिकों का नाली का पानी भी नहीं निकल रहा है और नगर निगम के द्वारा आम नागरिकों के नाली को तोड़ दिया गया लेकिन इन बड़े लोगों के द्वारा जाम एवं अतिक्रमण किया गया नाली को हाथ तक नहीं लगाया गया निगम के पदाधिकारी आपसी मिली भगत करके नाली सफाई के नाम पर केवल लीपापोती करने का काम कर रहे हैं जो गलत एवं गैर कानूनी है। उन्होंने अपने लिखे पत्र में कहा की बरसात आने से पहले अतिक्रमण किया गया नाली को अतिक्रमण मुक्त कर अभिलंब नाली की साफ सफाई कराया जाय। ताकि बरसात का पानी आम जनता के घरों में न घुस जाए और नाली के दुर्गंध से फैलने वाले बीमारी,हैजा, मलेरिया , गंदगी, दुर्गंध एवं मच्छरों के प्रकोप से बच सके।
