अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घुटवा पंचायत भवन में आयोजन किया गया

0
781e56a6-0c40-46cc-9c8f-26ed561c3889

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घुटवा पंचायत भवन में आयोजन किया गया

झारखंड राज्य के पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र घुटवा पंचायत भवन में लोगों के लिये आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, एमो अरविंद कुमार, घुटवा पंचायत के मुखिया मनिता देवी, धावाडीह पंचायत के मुखिया रिंकी यादव ,प्रमुख रीमा देवी, घुटवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी देवी उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया!

शिविर में अबुआ आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, लेबर कार्ड, जमीन संबंधित,बिरसा सिंचाई के लिए, कूप योजना, डाक्टरों द्वारा जांच करते हुए दावा वितरण किया गया। गुरुजी छात्र क्रेडिट कार्ड , मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ मुहैया कराया गया। साथ में बुजुर्गों के लिए कमल और धोती साड़ी वितरण किया गया।
अन्य योजनाओं से संबंधित अलग-अलग स्टॉल लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किये गये।
लोगों को विकास के लिए इन सारी योजनाओं के लिए पंचायत में जाकर के स्टाल लगा करके सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दी जा रही है।लोगों को अच्छे कार्य करने के लिए उत्साह भी किए जा रहे हैं,जिससे कि लोगों के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के पेंशन किया गया।वही पर उपस्थित घुटवा पंचायत के मुखिया मनिता देवी ने कही की यह सुनहरा समय है की ,प्रखंड का कार्य पंचायत में शिविर लगाकर परिसंपत्तियों का वितरण किया जा रहा है।
अबुवा आवास के लिए 400 फॉर्म,मनरेगा योजना 12,जमीन संबंधित 10फॉर्म,
पशु धन पालन फार्म 50 , हेल्थ चेकअप 120, धोती साड़ी 92
सावित्रीबाई फुले संबंधित 10 फॉर्म प्राप्त किया गया ।समाचार लिखे जाने तक का रिपोर्ट ।

शिवरी मौके पर बबलु कुमार यादव, बिरेंद्र यादव, दिलीप कुमार भुईयां,सोनलाल सिंह, ईश्वरी यादव, अरविंद यादव, मुकेश यादव,गुलाब भुईयां,हरताल भुईयां, बिनोद सिंह, दरोगा सिंह, श्यामलाल भुईयां , शिवनाथ यादव,राजमुनी यादव ,अजंती कुमारी, सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *