असमाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नज़र—–सौरभ चौबे

0
ba478519-8bf7-48e0-a0a0-e9bb26c6ff05

असमाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नज़र : सौरभ चौबे
= होली और रमजान को लेकर विश्रामपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

 

प्रतिनिधि विश्रामपुर (पलामू) :
होली और रमजान को लेकर शनिवार को विश्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने किया.बैठक में होली पर्व सौहार्द पूर्वक मनाने और रमजान के पाक महीने में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया गया.थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी.पुलिस गस्त भी बढ़ाया जायेगा.शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय ने कहा कि कोई भी सूचना पुलिस के साथ साझा करें.किसी भी अफवाह मे नही पड़ें,अफवाह फैलाना भी कानून जुर्म है.विधायक प्रतिनिधि राजन पांडेय ने कहा कि आपस में मिल जुलकर पर्व मनाने से उसका महत्व और बढ़ जाता है.बैठक में प्रथम नप अध्यक्ष देवनारायण सिंह,निवर्तमान वार्ड आईसुनील कुमार चौधरी,सलीमुदीन अंसारी,देवनाथ यादव,मनीष कुमार,समाजसेवी विजय कुमार रवि,गोपाल सोनी,संजय उपाध्याय,विशाल चौधरी,राजन पांडेय अरुण गुप्ता,दयाल विश्वकर्मा,विकाश चौबे,दिलीप चौधरी,राज कुमार मेहता सहित कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *