असमाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर से बच नहीं सकते हैं किसी भी कीमत पर — अंकित कुमार
- असमाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर से बच नहीं सकते हैं किसी भी कीमत पर — अंकित कुमारपलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा थाना परिसर मे
होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता सतबरवा अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने किया. बैठक का संचालन थाना प्रभारी अंकित कुमार ने किया बैठक में होली पर्व सौहार्द पूर्वक मनाने और रमजान के पाक महीने में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया गया.थाना प्रभारी अंकित कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी.पुलिस गस्त भी बढ़ाया जायेगा.शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. शराब मानस मंदिरा करने वालों को भी बक्शा नहीं जाएगा,
बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई।
सांसद प्रतिनिधि मनीष प्रसाद ने कहा कि कोई भी सूचना पुलिस के साथ साझा करें.किसी भी अफवाह मे नही पड़ें,अफवाह फैलाना भी कानून है.विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा ने कहा कि आपस में मिल जुलकर पर्व मनाने से उसका महत्व और बढ़ जाता है.
मोहित सतबरवा के समाज से आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि होली का पर्व महान पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर के ़खुशी मानते हैं।शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से आशीष कुमार सिंह महाराणा प्रताप कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि मनीष प्रसाद प्रदीप कुमार सिंह वार्ड कमिश्नर अखिलेश सिंह पूर्व मुखिया शंभू राम उप मुखिया बरवा पप्पू सिंह विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव समाजसेवी भोलाराम मोची पंचायत मुखिया गिरवाराम संदीप प्रसाद बड़ी मुख्य प्रतिनिधि विनय सिंह सतबरवा मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद सह समाजसेवी, बाबर खान विनोद प्रसाद सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
