असिस्टेंट मैनेजर से ठगी, बेटे का नाम लेकर शातिर ने डराया

0
Untitled

रायपुर। सुंदरनगर में रहने वाले निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर से गुरुवार को 35 हजार की ऑनलाइन ठगी हो गई। मैनेजर की पत्नी को सुबह 9 बजे ठग का फोन आया। ठग ने झांसा दिया कि उनका बेटा दुष्कर्म के केस में फंस गया है। उसे जेल भेज दिया जाएगा। अगर मामला सुलझाना चाहते हो तो खाते में पैसा जमा कर दो। इतना सुनकर महिला सकते में आ गई। उसने ई-वॉलेट से पैसा ट्रांसफर का प्रयास किया। वे भी घबरा गए। उन्होंने तुरंत पैसा ट्रांसफर कर दिया। । बेटे ने कहा कि वह ठीक है और अपने रूम में है। जब मैनेजर ने उसे पूरी घटना बताई। उसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने जांच के बाद ठगी का केस दर्ज किया है। मैनेजर का पैसा होल्ड करा दिया है।उनका बेटा राजस्थान कोटा में कोचिंग कर रहा है। उनकी पत्नी के पास गुरुवार सुबह फोन आया कि उनके बेटे ने एक युवती से दुष्कर्म कर दिया है। वह केस में फंस गया है। अगर उसे बचाना चाहते हैं तो खाते में पैसा जमा कर दें। महिला ने पति को फोन पर घटना की जानकारी दी। चौहान फैक्ट्री में थे। उन्होंने पत्नी से घटना सुनने के बाद ठग के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ठग का कॉल डिटेल निकाल रही है। बैंक से खाते की जानकारी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *