अनुसूचित जाति छात्रावास धुरकी में अज्ञात चोरों ने 40 बेड सहित अन्य सामग्री की चोरी

0
b09c8967-ecda-446f-8dd4-1f3311004c5a

अनुसूचित जाति छात्रावास धुरकी में अज्ञात चोरों ने 40 बेड सहित अन्य सामग्री की चोरी

धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरकी प्रखंड मुख्यालय के समीप राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय धुरकी के बगल में अनुसूचित जाति छात्रावास में शुक्रवार की बीती रात छात्रावास के पीछे से दरवाजे तोड़कर अज्ञात चोरों ने 40 लोहे का बेड, 35 फाइबर कुर्सी बिजली उपकरण सहित अन्य सामग्री की चोरी कर ली। जानकारी देते हुए प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य दिनेश पाठक ने बताया कि प्रतिदिनचर्य के अनुसार मैं विद्यालय आया विद्यालय आने के बाद इधर-उधर बिखरे सामान पर नजर पड़ी तत्पश्चात में छात्रावास में जाकर देखा तो वहां 40 लोहे का बेड एवं 35 फाइबर कुर्सी बिजली उपकरण बोर्ड सहित अन्य सामग्री नहीं था प्राचार्य दिनेश पाठक ने इसकी सूचना थाना प्रभारी धुरकी को दिया वहीं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, जांच की जाएगी।
बताते चलें कि करोड़ों रुपए की लागत से बने अनुसूचित जाति छात्रावास में मवेशियों का अड़ा भी रहता है यह विभागीय लापरवाही कहें या सरकारी पैसे का दुरुपयोग प्रखंड से लेकर जिले तक लगातार खबर छपने के बाद भी किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया जा रहा है लिहाजा दिन प्रतिदिन सड़े हुए दरवाजे एवं खिड़की तोड़कर चोर चोरी निडर होकर दिन प्रतिदिन सामान की चोरी कर रहे हैं
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी फैयाज आलम ने कहा कि इसकी सूचना अभी नहीं मिली है सूचना मिलने पर सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *