अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया योगदान, जनकल्याण को बताई प्राथमिकता..

0
9b45e139-10e1-482a-8416-6eac6f33b65c

अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया योगदान, जनकल्याण को बताई प्राथमिकता..

लातेहार जिला के महुआडाड़ मे नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रभार ग्रहण कर लिया। स्थानांतरित अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन दुबे से उन्होंने प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम लोगों की हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। वह जनकल्याण के लिए सदा उपलब्ध रहेंगे। गरीबों का समुचित हक मिले, यह उनका प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के मार्ग दर्शन में विधि व्यवस्था एवं अन्य कार्यो का निष्पादन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *