अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत सचिवालय में विशेष महिला सभा का आयोजन

पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष महिला सभा का आयोजन किया गया है जिसमें भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला उत्थान कि योजनाओं पर विशेष चर्चा किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया सुनीता देवी के द्वारा सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित व दिप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में पंचायत सचिव राजकिशोर साव,विशवनाथ राजवार, बेबी देवी, आरती देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, कंचन वर्मा, प्रतिमा स्वराज, पुष्पा देवी,पुनम शर्मा, मालती देवी,किरन देवी, कांति देवी,बाबुचंद साव, अरूण शर्मा, सतीश कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।