अनियंत्रित कार सवार ने बच्चे को मारी टक्कर,घायल ग्रामीणों ने कार चालक की धुनाई

0
227bff65-d749-4467-8387-101076908514

अनियंत्रित कार सवार ने बच्चे को मारी टक्कर,घायल ग्रामीणों ने कार चालक की धुनाई

बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर मारंगलोईया स्कूल के समीप एक अनियंत्रित कार के धक्के से शिवम कुमार 5 वर्ष पिता प्रकाश कुमार राणा ग्राम मारंगलोईया गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने कार सवार ओमलाल कुमार 28 वर्ष पिता दुखन सिंह,संदीप कुमार 31 वर्ष पिता ज्ञानचंद सिंह ग्राम सलगी जबड़ा चतरा निवासी की धुनाई कर दिया ।जिससे वे घायल हो गये । घटना के बाद घायल बच्चा समेत कर सवार दोनों युवको को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉ.श्रेष्कर आंनद के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया ।जिसमे बच्चे समेत दोनों कार सवार युवको की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कूल छुट्टी होने के बाद बच्चा घर के पास खेल रहा था ।तभी खलारी की तरफ से आ रहा कार ने अनियंत्रित होकर बच्चे को टक्कर मार दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *