अंबेडकर जयंती पर बरवाडीह में भव्य दोगोला मुकाबला, जुटेंगे नामी कलाकार

बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम पोखरी कलां के अंबेडकर टोला में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 16 अप्रैल (गुरुवार) को भव्य दोगोला मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दोगोला मुकाबले में बिहार के प्रसिद्ध व्यास गुड्डू हलचल और सिरजानंद पांडेय अपनी प्रस्तुति देंगे। दोनों कलाकारों के बीच होने वाला यह मुकाबला दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।वहीं आयोजन से जुड़े अध्यक्ष राम ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम होगा, बल्कि अंबेडकर जयंती के महत्व को भी लोगों तक पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने क्षेत्र के सभी संगीत प्रेमियों एवं आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है। दोगोला मुकाबले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन स्थल को सजाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं।