अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
गुमला
खरवार भोगता समाज विकास संघ गुमला द्वारा पालकोट रोड स्थित होटल सिंह जी का ढाबा के सभागार में शनिवार को अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर का 167 वां शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि खरवार भोगता समाज विकास संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष मंगल सिंह भोगता ने कहा कि देश व समाज की रक्षा के नीलांबर और पीतांबर दोनों भाई ने 35 वर्ष की उम्र में अपनी कुर्बानी दी थी। वर्तमान में लोग अपने व्यक्ति जीवन की सोच रहे हैं। अस्सी- सौ वर्ष जीने के लिए परेशान हैं। नीलांबर पीतांबर का जीवन प्रेरणा देता है कि कम समय ही जिएं लेकिन अपने समाज और देश के लिए जिएं। उनका सपना शिक्षित समाज और संगठित समाज का था। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर खरवार भोगता समाज विकास संघ के जिला अध्यक्ष जितु प्रधान, सचिव भरत प्रधान, शिव शंकर भोगता, हीरालाल प्रधान, डब्लू प्रधान, रंथा प्रधान आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और अमर शहीद नीलांबर पीतांबर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कपिल प्रधान, राम प्रधान, थोलो प्रधान, प्रवीण प्रधान, फुलमनी देवी, अंजली देवी, सुमती देवी, संपति देवी, रोहिनी कुमारी, ममता कुमारी, रोबिना कुमारी, भुवनेश्वर प्रधान, राजू प्रधान, रंथी कुमारी, सीताराम प्रधान, हरकेश्वर प्रधान, प्रीतम प्रधान आदि शामिल थे।

