अम्बाह विधानसभा के ग्राम बाग का पुरा,गुमान सिंह वा कोक सिंह के पुरे ग्रामीण नहीं लेंगे मतदान में हिस्सा

0
633500f7-fd7c-4cca-9b5f-c91e931a6fb1

अम्बाह विधानसभा के ग्राम बाग का पुरा,गुमान सिंह वा कोक सिंह के पुरे ग्रामीण नहीं लेंगे मतदान में हिस्सा

 

मुरैना जिले की अम्बाह विधानसभा के अंतर्गत रुअर पँचायत के गांव बाग का पुरा,कोक सिंह का पुरा, गुमान सिंह का पुरा गांव के निवासियों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है। आज क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने यह फैसला किया है। विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने आज बैठक आयोजित कर चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है। इन गांव के ज्यादातर निवासी दलित वर्ग से है मौजूदा समय में भाजपा के कमलेश जाटव विधायक हैं लेकिन इन गांवों के भीतर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए पर्चे लगाए हैं, एवं गाँव के बाहरी इलाकों में चुनाव बहिष्कार के आह्वान वाला एक बैनर लटकाया है जानकारी रहे कि विधानसभा सीट के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा आज बाग के पूरा में आयोजित तीनों गांव की बैठक में फैसला लिया गया कि मुक्तिधाम तक सड़क एवं गांव में सड़क तथा पेयजल योजना का लाभ उक्त ग्राम वासियों को नहीं मिल रहा है ग्राम वासियों ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अनेक बार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अवगत कराया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई ऐसी स्थिति में वह आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लेते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *