अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा सेव बर्ड कार्यक्रम के तहत पक्षियों को पानी पीने के लिए सकोरे लगाए गए

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा सेव बर्ड कार्यक्रम के तहत पक्षियों को पानी पीने के लिए सकोरे लगाए गए

चंदन पांडे,गिरिडीह

 

गिरिडीह :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा शुक्रवार को गिरिडीह कॉलेज में सेव बर्ड कार्यक्रम के तहत कई स्थानों पर पक्षियों को पानी पीने के लिए सकोरे लगाए गए। बताया गया की चिलचिलाती गर्मी को ध्यान में रखते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज के छतों पर पछियो के लिए वृक्षो पर सकोरे लगाए गए। इस दौरान परिषद के उज्जवल तिवारी ने कहा कि इस चिलचिलाती धूप और गर्मी में मनुष्यो का जीवन त्रस्त है। बढते तापमान और गर्मी के कारण आम व्यक्ति के साथ-साथ पशु पक्षी भी परेशान है। लगातार पछी बेहोश होकर इधर उधर गिर पड़ रहा है,जो की शुभ संदेश नहीं है। इन्होंने आम लोगो से अपील करते हुए अपने अपने घरों के छतों पर पानी रखने की अपील किया है। इस अभियान में गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य अनुज कुमार,नगर अध्यक्ष प्रो राजकुमार वर्मा, नगर सह मंत्री नितेश तिवारी, रोहित बरनवाल, कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, प्रो सतीश यादव, प्रभाषमनी पाठक,नयन सोरेन,दिनेश मुर्मू,पृथ्वी कुमार, विवेक कुमार,विशाल कुमार,विनय हंसदा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *