अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने गणगौर मेला का किया आयोजन

0
Untitled

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने गणगौर मेला का किया आयोजन.

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा गणगौर मेला का आयोजन किया. इस दौरान क़ई प्रतियोगिताएं कराए गए ताकि सभी अपने संस्कृति के रीति रिवाज को आगे बढ़ाए. इनमे गणगौर सजाओ प्रतियोगिता, वही महिलाओं के लिए पारंपरिक वेश भूषा में रैंप वॉक प्रतियोगिता, बच्चों के लिए ईशर गणगोर प्रतियोगिता, भजन से रिलेटेड अंताक्षरी प्रोग्राम और बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए डांस प्रोग्राम, महिलाओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का
आयोजन किया गया. साथ ही यहां मेले का मुख्य आकर्षण विभिन्न तराह के स्टॉल रहा. इसमें रांची, चास और फूसरो की महिलाओ ने स्टॉल लगाया और मेले में चार चांद लगा दिया. महिला समिति ने क्लास 3 से 9 तक के बच्चों को जिन्होंने 90प्रतिशत से अधिक अंक लाए बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार दिया गया. वही बच्चों को धर्म से अवगत कराने के लिए राम स्तुति पाठ का कंपटीशन करवाया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *