अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बैठक जिला कार्यालय मे सम्पन्न हुआ
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बैठक जिला कार्यालय मे सम्पन्न हुआ
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पलामू की एक आम बैठक जिला कार्यालय मे सम्पन्न हुई जिसमे सर्वप्रथम राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विश्वास सारंग जी के पुनः मध्य प्रदेश सरकार मे मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी गई।
बैठक मे विगत वर्ष के कार्यक्रम की समीक्षा की गई तथा लेखा जोखा प्रस्तुत की गई। सदस्यो ने कार्यक्रम पर संतुष्टि जाहिर की । अगले वर्ष 2024 के लिए कार्यक्रम पर भी विचार किया गया एवं सदस्यता बढ़ाने पर जोर देने की बात हुई। प्रत्येक माह मे बैठक कर समीक्षा करने पर विचार किया गया ।
अंत मे महासभा के वरिष्ठ सदस्य, दुर्गा मण्डप के सजीव श्री आशिस कुमार सिंहा एवं सक्रिय सदस्य विकास कुमार सिंहा (सन्नी) जी के ससुर जी के निधन पर शोक व्यक्त कर बैठक की कार्यवाई समाप्त की गई।
बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अरूणजय नारायण सिंहा,प्रदेश सचिव स्नेह रंजन श्रीवास्तव, जिला पदाधिकारी संजय शरण, अमर कुमार सहाय,रवि शंकर कुमार, अतुल कुमार अखौरी, विनय कुमार सिंहा, राजेश कुमार सिंहा, शशांक सुमन, चंदन सिंहा, रंजन श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित हुए।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल किशोर एवं संचालन लाल बहादुर सिंहा जी ने किया ।
