अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन, हावड़ा,कलकत्ता में हुआ सुभारम्भ

झारखण्ड प्रदेश की टीम किशोर वर्मा, प्रेम वर्मा, राहुल चंद्रवंशी, सुबोध एवं राजेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुआ शामिल

हावड़ा /कलकत्ता /राँची : अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय समिति की त्रेमासिक बैठक कलकत्ता के प्रधान कार्यालय 91 नेताजी सुभाष रोड कलकत्ता के श्रीराम सभागार 12 हरदत्त रॉय चमड़िया रोड हावड़ा में दो दिवसीय बैठक जरासंघ महाराज और संस्थापक स्वर्गीय नथुनी चंद्रवंशी की चित्र पर माल्यार्पण कर सुभारम्भ किया गया |इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आज़ाद, राष्ट्रीय महामंत्री शीतल कुमार, राष्ट्रीय चुनाव आयुक्त सुरेंद्र सिंह, बी पी सिँह,शिव पूजन सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा सिंह, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रवंशी,बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह चंद्रवंशी, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा, महामंत्री राहुल चंद्रवंशी, झारखण्ड चुनाव प्रभारी सुबोध कुमार, राजेंद्र चंद्रवंशी सहित धनबाद जिला अध्यक्ष विनोद रवानी, गोड्डा जिला अध्यक्ष लॉबीन रवानी, कोडरमा से पवन चंद्रवंशी, दीपक नवीन, धनबाद से महामंत्री संतोष रवानी, शक्ति सिंह रवानी, धीरेन्द्र रवानी,अशोक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे | झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा ने कहा की झारखण्ड में चंद्रवंशी समाज को एकजुट करना बहुत कठिन रास्ते है लेकिन चुनाव जीते है जिम्मेदारी लिए हैं तो सभी गुटबाजी समाप्त करना चंद्रवंशी एकता को मजबूती प्रदान करना उद्देश्य है, आज झारखण्ड में एक विधायक हुआ करते थे लेकिन भविष्य में 8से 10विधायक के प्रत्याशी होंगे चुंकि चंद्रवंशी एकता को मजबूती करने निमित्त राजनैतिक भागीदारी होना जरुरी है साथ ही झारखण्ड प्रदेश सामाजिक कुरीतियों और समाज में अंधविश्वास तथा अन्य समस्याओं पर चिंतन मनन करेगा सी एन टी जैसे प्रमुख मुद्दों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी, वहीँ परिचय सत्र में अन्य लोगों ने परिचय देते हुए अपने जिलों और राज्यों की भविष्य की रणनीति तथा किये गए कार्यों एवं समिति का विस्तार पर चर्चा किया गया, वहीँ महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिंह ने महिला राष्ट्रीय समिति की घोषणा किया गया |

You may have missed