अजमेर में बड़ा हादसा, बस ने ट्रक को मारी टक्कर; 30 यात्री थे सवार

0
9d672799c4c4c9d5a4029dbfa1eaff08498289bacadaa261db83a6188059e42f

अजमेर में बड़ा हादसा, बस ने ट्रक को मारी टक्कर; 30 यात्री थे सवारअजमेर स्थित आदर्श नगर क्षेत्र में पालरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास आज सवेरे दिल्ली से आ रही एक वीडियो कोच बस एक ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में बस में सवार 30 लोग जख्मी हुए हैं, जबकि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना उस समय हुई जब बस में सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। एक्सीडेंट के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जेएलएन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

शहर में आज सवेरे पालरा इंडस्ट्रियल एरिया के समीप पुलिया पर चढ़ रहे ट्रक को पीछे से दिल्ली से आ रही एक वीडियो कोच बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई।

घायल यात्रियों ने बताया कि बस में सभी सीटों पर यात्री बैठे थे और गहरी नींद में सोए हुए थे। हादसे में 30 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें आठ नौ यात्रियों को गहरी चोटें आई हैं। सभी यात्रियों का उपचार अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। बस राजधानी दिल्ली से गुजरात जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *