ऐतिहासिक रहा गोंगो गांव का भक्ति जागरण कार्यक्रम निशा उपाध्याय, विनय तिवारी
ऐतिहासिक रहा गोंगो गांव का भक्ति जागरण कार्यक्रम निशा उपाध्याय, विनय तिवारी
पांकी प्रखंड के गोंगो ग्राम में भक्ति जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि जे एम एम नेता नितेश सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष मेदिनीनगर मनोज सिंह, युवा भाजपा नेता सौरभ सिंह, पांकी एवं पिपरा टाड थाना प्रभारी,प्रमुख पंचम प्रसाद, पगार पंचायत मुखिया रीना देवी, प्रिंस सिंह, के द्वारा किया गया। कमिटी के अध्यक्ष गौरव सिंह (बलराम) जी एवं कमिटी के सदस्यों के द्वारा अतिथियों को फूल माला, अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का आगाज सुप्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय जी द्वारा चुनरिया ले ले अईह देवी गीत से किया गया जिससे दर्शक झूम उठे। उसके बाद विनय तिवारी जी ने छठ गीत की प्रस्तुति दिए इसके बाद मृत्युंजय मौर्या, खुशबू राणा, अंकू राय, श्याम सवारियां एवं बीटू सिंह के द्वारा एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों से रात भर सभी को गीतों से सराबोर किया । जिससे पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। हजारों हजार की संख्या में दर्शक उपस्थित थे, सभी लोगों ने शांति पूर्ण तरीके से बैठ कर खूब एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों का लुफ्त उठाया। निशा उपाध्याय एवं विनय तिवारी जी ने बताया कि ऐतिहासिक रहा ग्राम गोंगो का कार्यक्रम क्योंकि बबुआन गांव में शांति पूर्ण तरीके से कार्यक्रम होना आज के समय में बहुत बड़ी बात है। जो कि काबिल तारीफ है।उन्होंने आयोजन कमिटी को बहुत बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। कमिटी के अध्यक्ष गौरव सिंह सभी अतिथियों, काफी संख्या में दूर दूर से आए हुए दर्शकों एवं कमिटी के सभी सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से ही इतना बड़ा कार्यक्रम को सफल बनाया गया है। सभी धन्यवाद के पात्र है।धन्यवाद ज्ञापन मंच संचालन सतीश सिंह के द्वारा किया गया। रांची, पटना और मेदिनीनगर, लातेहार एवं गढ़वा से काफी संख्या में अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों के स्वागत में उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष सानू सिंह, धीरज सिंह, राजू सिंह पुरुषोत्तम सिंह, कमलेश सिंह, मंदीप सिंह, दीपक सिंह, राजन सिंह एवं अन्य सदस्य रात भर लगे रहे ताकि किसी तरह का कमी महसूस न हो।कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला , पुरुष, बच्चे एवं लड़कियां उपस्थित थे। सभी लोगों ने कार्यक्रम खत्म होने तक शांति पूर्ण तरीके से कार्यक्रम को देखा।


