अगले महीने यूक्रेन जा सकते हैं नरेंद्र मोदी! रूस यूक्रेन युद्ध विराम के लिए भारत से कर रहा संपर्क

0
Untitled

रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए अब भारत और भी कोशिश करेगा, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कुछ इस तरह के संकेत दिए हैं. जयशंकर ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत, रूस और यूक्रेन के साथ और भी गहरा संबंध रखेगा, क्योंकि दोनों पक्षों से बातचीत के लिए संबंध दुरुस्त होना जरूरी है. विदेश मंत्री ने कहा कि दो देशों के संघर्ष सुलझाने में संबंध का दुरुस्त रहना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. जयशंकर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अगले महीने पीएम मोदी यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं. इससे पहले मोदी मास्को का दौरा कर चुके हैं और वहां पर राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *