अगदोनीखुर्द के गांधीनगर हरिजन बाहुल्य गांव में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा नेता द्वारा जनसंपर्क कर जन समस्याओं से अवगत हुए
गिरिडीह विधानसभा में मध्य भाग मंडल अंतर्गत अगदोनीखुर्द के गांधीनगर हरिजन बाहुल्य गांव में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा नेता द्वारा जनसंपर्क कर जन समस्याओं से अवगत हुए ,इस क्रम में इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त गांव में सीसीएल द्वारा विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था है ,लेकिन एक भी विद्युत पोल नहीं लगाए जाने के कारण बहुत दूर-दूर तक ग्रामीण तार खींचकर अपने घरों में बिजली का उपयोग करते हैं जिसमें हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है इसके निदान हेतु सीसीएल के जीएम से बात करने की बात बतायी गई ,गांव में प्रधानमंत्री आवास या अबूवा आवास अधिकांश लोगों को नहीं मिला है तथा राशन कार्ड भी कई लोगों को उपलब्ध नहीं हो पाया है इसके संबंध में संबंधित विभाग से बात की जाएगी, राजेंद्र तुरी जी असाध्याय रोग से पीड़ित है इनके इलाज आयुष्मान कार्ड के तहत हो रहा था ,लेकिन राशि की कमी होने के कारण इलाज कराने में कठिनाई हो रही है इसके संबंध में गिरिडीह लोकसभा के माननीय सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी से बात कर सरकारी प्रावधान के तहत इलाज की सुविधा प्राप्त होने से संबंधित बात की जाएगी , माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को प्राप्त हो रहे लाभ से अवगत कराते हुए हेमंत सरकार की विफलताएं भी बताई गयी ,उक्त अवसर पर गिरिडीह नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमित पासवान, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मनोज तुरी,, अनिल तुरी ,सुनील तुरी ,प्रकाश तुरी , सहित दर्जनों पूरूष एवं महिलाएं थी,
सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा नेता
