अध्यक्ष पद पर शकुंतला उरांव 3168 मतों से विजयी, प्रमाणपत्र प्राप्त

अध्यक्ष पद पर शकुंतला उरांव 3168 मतों से विजयी, प्रमाणपत्र प्राप्त

गुमला। नगर परिषद चुनाव की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित कर दिया गया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार हर्षिता टोप्पो को 3168 मतों से पराजित करते हुए जीत दर्ज की है।

अंतिम परिणाम के अनुसार

शकुंतला उरांव (भाजपा समर्थित) – 7600 मत
हर्षिता टोप्पो (झामुमो समर्थित) – 4432 मत

जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद शकुंतला उरांव को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विजय प्रमाणपत्र प्रदान कर दिया गया।

मतगणना के दौरान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।