अबुआ वीर दिशोम अभियान 2023 अंतर्गत होगी वनाधिकार समिति का गठन

0

अबुआ वीर दिशोम अभियान 2023 अंतर्गत होगी वनाधिकार समिति का गठन

दिनांक 03 से 18 अक्टूबर 2023 के बीच होगी वनाधिकार समिति के गठन,पुनर्गठन का कार्य

उपायुक्त शशि रंजन ने ग्रामवार वनाधिकार समिति के गठन,पुनर्गठन हेतु पर्यवेक्षक व नोडल पदाधिकारी किए नामित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा वनाधिकार हेतु प्रस्तावित अबुआ बीर दिशोम अभियान 2023 के अंतर्गत वनाधिकार समिति के गठन, पुनर्गठन के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग झारखंड सरकार राज्य के सभी जिले के उपायुक्तों को निर्देशित किया है।

उक्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने पलामू जिले में ग्राम स्तर पर वनाधिकार समिति के गठन, पुनर्गठन करने हेतु आदेश जारी किया है। उपायुक्त ने 03 से 18 अक्टूबर 2023 के बीच एफआरसी गठन के लिए प्रखंड स्तर के सभी राजस्व ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन हेतु ग्रामवार सारणी तैयार करने तथा पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति करने का संपूर्ण दायित्व संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सौंपी है।

उपायुक्त ने जिला स्तरीय वन प्रमंडल पदाधिकारी तथा राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्राम स्तरीय वनाधिकार समिति में की जाने वाली कार्रवाई हेतु सभी प्रकार के भू-अभिलेख, फॉरेस्ट मैप, आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पूरी कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करेंगे। बता दें कि ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति का गठन, पुनर्गठन का कार्य 03 से 18 अक्टूबर 2023 के मध्य पूरा करने का निदेश प्राप्त है।

उन्होंने जिला स्तर से पर्यवेक्षक हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी पलामू को नामित किया है तथा अपर समाहर्ता पलामू को वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है। इसी तरह कई विभागीय पदाधिकारियों को अंचलवार नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *