अबुआ आवास में अनियमितता को लेकर एक दिवसीय धरना

0
8d7aaac9-985b-439c-ac98-7e8496bd8f2f

मनिका प्रखंड कार्यालय के समक्ष अबुआ आवास में अनियमितता को लेकर एक दिवसीय धरना।

मनिका: राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना में मनिका प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में अनियमितता को लेकर मनिका प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को पश्चिमी जिला परिषद सह भाजपा नेता बलवंत सिंह समेत ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। वही मीडिया से बात करते हुए बलवंत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना में वैसे गरीबों का आवास देने की प्लानिंग थी। जो अब तक आवास योजना से महरुम है। वैसे जरूरतमंद लोगों को आवाज देना था जिसे आवास का अति आवश्यकता है। आगे उन्होंने बताया कि अबुआ आवास में योग्य लाभुको का चयन नहीं कर। आयोग्य लोगो को लाभुक मे चयन किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि अबुआ आवास का लाभ ग्राम सभा के माध्यम से जरूरत मन लाभुको को मिले। मौके पर भाजपा युवा जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने कहा कि प्रखंड प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। अवैध उगाही अबुआ आवास के नाम पर टीसीबी के नाम पर कर रहे हैं। जिसे हमलोग घोर निंदा करते हैं। और इसी तरह आंदोलन आगे बढ़ते रहेगा। मौके पर पश्चिमी जिला परिषद सह भाजपा नेता बलवंत सिंह, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित राज उर्फ गोलू, लक्ष्मण सिंह, सागर यादव, मंटू प्रसाद, रंजीत प्रसाद, बगेंद्र पासवान, कमली देवी, गुड्डी देवी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed