अबुआ आवास एवं अन्य लाभों के लिए ग्रामीणों का आवेदन का लगा ढेर
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की लगी भीड़
अबुआ आवास एवं अन्य लाभों के लिए ग्रामीणों का आवेदन का लगा ढेर
सिमरिया : प्रखण्ड के सलगी जिर्वाखुर्द पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न तरह का स्टॉल लगाया गया।जहां झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित अबुआ आवास के लिए ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ी और लाभुक ग्रामीणों ने अपने अपने आवेदन भर कर प्रखण्ड विभाग के स्टॉल में आवेदन जमा किया ।साथ हीं सरकार का विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी आवेदनों का ढेर लग गया। स्टॉलों में कल्याण मंच से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सब्जी किट, कंबल, जॉब कार्ड इत्यादि योजना अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभुकों के बीच किया गया।वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का जानकारी भी दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि सिमरिया प्रखण्ड में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का यह पहला जिरवाखुर्द पंचायत में स्टॉल लगा कर ग्रामीणों का विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित आवेदनों का संग्रह किया गया है। स्टॉल में ग्रामीणों का काफी भीड़ थी। वहीं उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। मौके पर प्रखण्ड कार्यालय के बीपीओ राजेश कुमार, नेहाल वारसी एवं अन्य तथा अंचल कार्यालय के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि और जन समस्याओं से सम्बंधित सभी विभागों के कर्मी के अलावे सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।
