अभी तक के सबसे निकम्मा भाजपा के विधायक है आलोक चौरसिया –रूचिर तिवारी

0
622848f3-8734-4516-8de1-42f738699059

अभी तक के सबसे निकम्मा भाजपा के विधायक है आलोक चौरसिया –रूचिर तिवारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला
सचिव सह डाल्टनगंज चैनपुर भंडरिया के भावी विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने चैनपुर सेमरा मुख्य सड़क मार्ग पर सड़कों में हुए गड्ढे पर चिंता व्यक्त की है उन्होंने कहा कि गढा में सड़क है कि सड़क में गड्ढा है यह पता ही नहीं चलता आम लोग, व्यवसाय वर्ग हमेशा परेशान रहते हैं लेकिन इस और प्रधानमंत्री सड़क योजना का भी कोई काम नहीं हुआ। श्री तिवारी ने स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया को निकम्मा विधायक बताया श्री तिवारी ने कहा कि आज चैनपुर से नेउरा सेमरा जाने वाली सड़क की स्थिति पिछले 4 साल से ऊपर से बदहाल रही है सड़क में इतने गड्ढे हैं कि कईएक यात्रियों की मौत हो गई और कईएक दुर्घटना के शिकार हो गए लेकिन इस ओर स्थानीय विधायक और संसद नें कोई ध्यान नहीं दिया वह केवल अखबार में लोकप्रिय और युवा विधायक का झूठा तबका लगाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं जबकि स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया की अपनी कोई लोकप्रियता नहीं है पिता के नाम पर उन्होंने चुनाव जीता था और सुनाओ जीतने के बाद अमीरों के गोद में खेल रहे इस बार मध्यम वर्ग व्यवसायी वर्ग गरीब परिवार एवं मजदूर वर्गों में भी भाजपा विधायक आलोक चौरसिया के खिलाफ काफी गुस्सा है क्योंकि उन्होंने आम जनता के पक्ष में एक भी काम नहीं किया इस बार जनता बुरी तरह से उनको हर आएगी और सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *