आयुक्त एवं आईजी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

0
e31eca53-554f-4abe-9816-eb27a4c84b3e

आयुक्त एवं आईजी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास एवं पलामू प्रक्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा ने पलामू प्रमंडल के सभी वासियों को शुभकामनाएं दी है।
आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पलामू प्रमंडल के नागरिकों, पदाधिकारी एवं कर्मियों से इमानदारी एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु शपथ लेने की अपील की है, ताकि पलामू प्रमंडल तीव्र गति से विकास के रास्ते पर अग्रसर हो सके।

पलामू प्रक्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा ने पलामू प्रमंडल वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को शांति पूर्वक एवं अनुशासित होकर मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *