आवास के लिए ब्लॉक में दर-दर भटक रहा है दिव्यांग
आवास के लिए ब्लॉक में दर-दर भटक रहा है दिव्यांग।
पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में आबुआ आवास के लिए गांव से लेकर अपने ब्लॉक नौडीहा बाजार दर-दर भटक रहा है 35 वर्षीय भिखर साव पिता दुखन साव पंचायत लालगडा ग्राम रिशीयपा के निवासी हैं उन्होंने बताया कि विकलांग पेंशन तो मिलता है लेकिन अभी तक आबुआ आवास अन्य आवास का लाभ नहीं मिला है जोकि हम दोनों पति-पत्नी पैर, हाथ से दिव्यांग है और दो छोटे-छोटे बच्चा भी हैं जिसकी भरण पोषण के लिए किसी तरह से कर लेते हैं लेकिन पक्की छत नहीं होने के कारण बरसात की मौसमों में काफी पानी की मार झेलनी पड़ती है और पूर्व में साइकिल मिला था लेकिन पैर ,हाथ से चलने का स्थिति में नहीं होने के कारण अब तक साइकिल अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं किया गया.. प्रधानमंत्री आवास से लेकर आबुआ आवास तक इसे यह स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं सरकारी योजना ,गरीब एवं योग लाभकों का चयनित ना होकर पंचायत से लेकर ब्लॉक तक बिचौलियों/दलाल हाथ चल रहा है साथ ही लाभुक भिखर साव पंचायत के मुखिया के पास गए थे मुखिया जी ने बताएं कि आपका आवास सूची में नाम है लेकिन सीरियल संख्या पीछे हो गया है। कोशिश कर रहा हूं आपको आवास मिलेगा। यह सभी बातों को स्पष्ट के लिए जब नौडीहा बाजार ब्लॉक आए थे लेकिन नौडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाई।
